सुशील कुमार का जीवन परिचय | Sushil Kumar Biography Hindi

Sushil Kumar Wikipedia Biography in Hindi, Age, Family, Wife, Career, Wrestler, Sagar Rana Murder Case, Detail Information Hindi (सुशील कुमार का जीवन, पत्नी, परिवार, कैरियर, सागर राणा मर्डर केस)


सुशील कुमार की खबर | Sushil Kumar News

भारत के बहुत प्रसिद्ध कुस्ती पहलवान सुशील कुमार के बारे में आप सभी को पता ही होगा, उन्होंने ओलिंपिक में 2 बार पदक जीते है. परंतु कुछ दिनों से सुशील कुमार के ऊपर मर्डर केस का आरोप चल रहा था, दिल्ली पुलिस ने इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था, कुछ दिन पहले दिल्ली के  छत्रसाल स्टेडियम में 2 पहलवान के ग्रुप के बीच में किसी बात को लेकर झड़प शुरू हुई थी और उसके बाद दोनों ग्रुप में काफी मारपीट भी हुई।

इस मारपीट में 23 साल के एक पूर्व जूनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियन सागर राणा की मौत हुई थी, रिपोर्ट के अनुसार बताया गया था कि इस मारपीट के मुख्य आरोपी सुशील कुमार थे और उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस भी दर्ज हुआ था।

सुशील कुमार 4 मई 2021 से फरार थे और उनके साथ उनका दोस्त अजय कुमार भी इसमें शामिल था, दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार के बारे में बताने वाले को 1 लाख रुपये और अजय कुमार के बारे में बताने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की थी।

{tocify} $title={Table of Contents}

 

सागर राणा मर्डर केस क्या है | Sagar Rana Murder Case

आये हुए रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा था की सागर राणा और उसके दोस्त किराये के घर मे रहते थे, और सुशील कुमार उनपर घर खाली करवाने का दबाव डाल रहे थे, इसी को लेकर उनमे मारपीट की सुरूवात हुई थी और उसमे सागर राणा की मौत हुई थी।

सुशील कुमार कौन है?

सुशील कुमार का जीवन परिचय | Sushil Kumar Biography Hindi


ज हम आपको भारत के असली हीरो और पहलवान सुशील कुमार (पहलवान) का जीवन परिचय (Wrestler Shushil Kumar Biography In Hindi) के बारे में बताने वाले है।

सुशील कुमार एक भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं जो
की 2012 के लंदन ओलंपिक मैं रजत पदक और 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर लगातार दो ओलंपिक मुकाबलों में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने है।

2008 ओलम्पिक में 66 किग्रा फ्रीस्टाइल में कजा‍खिस्तान के लियोनिड स्प्रिडोनोव को हरा कर कांस्य पदक जीत कर सुशील कुमार ने  56 साल बाद 1952 के इतिहास रेकॉर्ड  को एक बार फिर से दोहराया जब 1952 में यह पदक महाराष्ट्र के खशाबा जाधव ने जीता था और यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।


Sushil Kumar Biography Hindi

पूरा नाम (Full Name) सुशील दीवानसिंह कुमार
माता का नाम कमला देवी
पत्नी का नाम (Wife) सवी कुमार
जन्म (Date of birth) 26 मई 1983 (आयु 37)
जन्म स्थान (Birth Place)  बापरोला, दिल्ली, भारत
राष्ट्रीयता (Nationality)  भारतीय
खेल (Sport) फ्री स्टाइल रेसलिंग
गुरु (Coach)  महाबली सतपाल, यशवीर, राजकुमार बैसला गुर्जर, ज्ञान सिंह
पुरस्कार (Award) पद्मश्री, राजीव गांधी खेलरत्न, अर्जुन पुरस्कार


पारिवारिक  जीवन | Sushil Kumar Family

भारत देश के सुपुत्र सुशील कुमार का जन्म 26 मई 1983 को नई दिल्ली के बाहरी इलाके नजफगढ़ के पास
बापरोला गाँव में हुआ था, उनके पिता का नाम दिवान सिंह और माता का नाम कमला देवी है, उनके पिताजी दिल्ली परिवहन निगम में एक बस ड्राइवर के रूप में कर्यरत थे।

सुशील कुमार का बचपन उनके बापरोला गांव में ही  बिता, उनके चचेरे भाई संदीप कुमार भी पहलवान थे और उनका बचपन अपने भाई से ही पहलवानी का शिक्षण लेते हुए बिता,जब वो 14 साल के थे तो उन्होंने दिल्ली के दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में स्थित ‘अखाड़ा’ कुश्ती अकादमी में एक पहलवान के रूप में प्रशिक्षण शुरू किया।

सुशील कुमार व्यक्तिगत जीवन | Sushil Kumar Personal Life

उन्होंने 18 फरवरी 2011 को जाने माने पहलवान और अपने गुरु सतपाल सोलंकी की बेटी सावी सोलंकी से शादी करके अपने जीवन बसा लिया और वर्ष 2014 में उनको दो जुडवा लड़के हुए थे।


सुशील कुमार करियर | Sushi Kumar Career In Hindi

● सुशील कुमार ने 2003 में नई दिल्ली में आयोजित एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में भाग लेकर 60 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक विजेता बने थे और उसी साल उन्होंने कॉमनवेल्थ कुश्ती चैम्पियनशिप लंदन में फ्रीस्टाइल श्रेणी में स्वर्ण पदक भी जीता था।

● उन्होंने 2005 मैं केपटाउन में आयोजित कॉमनवेल्थ कुश्ती चैम्पियनशिप भाग लेकर 66 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जिता था और 66 किग्रा ग्रीको-रोमन श्रेणी में भी कांस्य पदक जीता था।

● 2006 के दोहा एशियाई में. उन्होंने 66 किग्रा फ़्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक और 2007 लंदन में आयोजित राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप में  66 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।

● बीजिंग ओलंपिक 2008 में उन्होंने 66 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीता था, उन्होंने 2008 में हुए बीजिंग ओलंपिक में अपना प्रदर्शन बहुत ही अच्छा दिया।

● 2010 में मास्को में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में, उन्होंने जब इतिहास रचा तो वे कुश्ती विश्व में खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए थे और उसी वर्ष, में उन्होंने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में 66 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक भी जीता था।

● 2012 में, उन्होंने फिरसे एक बार इतिहास रचा जब उन्होंने लंदन ओलंपिक में 66 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में रजत पदक जीता था और व्यक्तिगत ओलंपिक पदक वापस जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

● सुशील कुमार ने 2014 में Scotland के ग्लासगो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता और फाइनल में उन्होंने पाकिस्तान के क़मर अब्बास को 107 सेकंड में हराकर जीत हासिल की थी।

● सुशील कुमार को राज्य सरकार द्वारा रेलवे में नौकरी भी प्रदान की गई हैं. वे वहां कार्यरत भी हैं, यही सुशील कुमार के जीवन कुछ खुबी है जो कि हमारे देश का नाम ऊँचा कर देती है।


सुशील कुमार पुरस्कार और उपलब्धियां | Sushil Kumar Awards and Achievements

● 2005 में सुशील कुमार को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

● सुशील कुमार को 2008 में भारत में सर्वोच्च खेल सम्मान, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया.

● 2011 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है।


अंतिम शब्द :-

आज हमने आपको sushil kumar biography in hindi के बारे विस्तार में बताया है, अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ और सोशल मीडिया (whatsapp, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर जरूर शेयर करे।


FAQ

Q : सुशील कुमार कौन है?
Ans : सुशील कुमार एक भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं।

Q : सुशील कुमार के गुरु का क्या नाम था?
Ans : सुशील कुमार के गुरु महाबली सतपाल, यशवीर, राजकुमार बैसला गुर्जर, ज्ञान सिंह यह है।

Q : सुशील कुमार का सरनेम क्या है?
Ans : इनका पूरा नाम सुशील कुमार सोलंकी है।

Q : सुशील पहलवान कौन से गांव का है?
Ans : सुशील कुमार बापरोला (दिल्ली) के रहने वाले है।

Q : पहलवान सुशील कुमार की पत्नी का क्या नाम है?
Ans : सुशील कुमार के पत्नी का नाम सवी कुमार है।


ये भी पढ़े :-

● महेश भूपति का जीवन परिचय 

Leave a Comment

x