Mahesh Bhupathi Biography Wikipedia In Hindi, Net Worth, Ege, Family, Wife, Birthday 2021, Information In Hindi (महेश भूपति का जीवन परिचय, उम्र, परिवार, पत्नी)
नमस्कार दोस्तो आज हम महेश भूपति जी के जीवन के बारे में जानकारी हासिल करने वाले है, क्या आपको पता है कि महेश भूपति कोन है? अगर नही तो चलिए आज हम Mahesh bhupathi biography in hindi के बारे में विस्तार में जानते है।
महेश भूपति कौन है? | Who Is Mahesh Bhupathi
महेश भूपति भारत के एक प्रसिद्ध टेनिस खिलाडी है, उन्होंने साल 1995 से लेकर 2016 तक भारत देश का प्रतिनिधित्व किया है, उन्होंने लिएंडर पेस के साथ मिलकर तीन डबल्स खिताब जीते हैं जिनमें साल 1999 का विबंलडन का खिताब भी शामिल है।
Mahesh Bhupathi Biography Hindi
पूरा नाम | महेश श्रीनिवास भूपति |
जन्म | 7 जून 1974 |
विवाह 1 | 24 November 2002 |
पहली पत्नी | श्वेता जयशंकर (2002 – 2009) मॉडल |
विवाह 2 | 16 February 2011 |
दूसरी पत्नी | लारा दत्ता (2011 से) अभिनेत्री |
Children | एक बेटी (सायरा भूपति) |
College/University | University of Mississippi, U.S.A |
धर्म | Christianity |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
खेल | टेनिस |
पेशा | Professional Tennis Player |
गुरु | एनरिको पिपनो |
पुरस्कार | अर्जुन पुरस्कार (1996), पद्मश्री (2001), अमेरिकन कालिजस्ट टूर्नामेंट (1994) |
Net Worths | $5.6 Million (₹38 Crore) |
महेश भूपति व्यक्तिगत जीवन | Mahesh Bhupathi Personal Life
महेश भूपति का पहला विवाह 24 नवंबर 2002 को श्वेता जयशंकर के साथ हुआ था, जो की एक मॉडल थी, लेकिन कुछ पर्सनल कारण की वजह से वो साथ नही रहे, उनका तलाक हुआ।
उसके बाद 16 फरवरी 2011 को उन्होंने भारतीय अभिनेत्री लारा दत्ता के साथ शादी की, अभी वो साथ में है, उनको एक बेटी है जिसका नाम सायरा भूपति है।
महेश भूपति का जीवन (Mahesh Bhupathi Biography Hindi)
महेश भूपति का जन्म 7 जून 1974 को मद्रास (चैन्नई) में हुआ, उन्होंने अपने 14 वर्ष की उम्र में ही अपने टेनिस करियर की सुरुवात की थी, उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से टेनिस मैं कही किताब अपने नाम किये है, महेश भूपति की रैंक युगल खेल में नम्बर 1 है।
साल 1999 महेश भूपति के लिए एक सुवर्ण वर्ष साबित हुआ, क्योंकि साल 1999 में महेश भूपति ने अमेरिकी ओपन मिश्रित किताब जीता था और उसके बाद लिएंडर पेस के साथ मिलकर रोलां गैरां और विंबलडन समेत तीन युगल ट्राफी अपने नाम की, महेश भूपति और लिएंडर पेस सभी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों के फाइनल में पहुंचने वाली पहली युगल जोड़ी बने थे।
उन्होंने 1999 का फ्रेंच ओपन और विम्बलडन का ग्रैंड स्लेम का डबल का खिताब लिएंडर पेस के साथ जोड़ीबनाकर जीता था और 2001 में भी महेश भूपति ने लिएंडर पेस के साथ मिलकर फ्रेंच ओपन के खिताब पर कब्जा किया।
यह दोनो को साल 1999 में युगल की विश्व रैंकिंग में पहली भारतीय टीम बनने का गौरव हासिल हुआ, यह भारत के लिए साल 1952 के बाद यह पहली उपलब्धि थी।
उसके बाद महेश भूपति और लिएंडर पेस के बीच में कुछ मतभेद हो गए जिसकी वजह से दोनों ने एक-दूसरे के साथ खेलना बंद कर दिया लेकिन साल 2008 के बीजिंग ओलंपिक्स के बाद से उन्होंने पुनः साथ-साथ खेलना शुरू कर दिया।
महेश भूपति की उपलब्धियां | Mahesh Bhupathi Career In Hindi
● महेश भूपति ने 1991 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए साल 1992 की विबंलडन जूनियर डबल्स चैंपियनशिप में वह फाइनल तक का सफर तय किया था और उसी वर्ष में उन्होंने ब मलेशियन सेटेलाइट प्रतियोगिता जीती थी।
● उन्होंने 1994 में अमेरिकन कालिजस्ट टूर्नामेंट जीतकर उसी साल इण्डोनेशियन ओपन की एकल चैंपियनशिप जीती थी, 1994 और 1995 में वह राष्ट्रीय चैंपियन भी बने थे।
● साल 1995 में अरूबा चैलेंजर में लिएंडर पेस के साथ युगल खिताब जीता ।
● महेश भूपति ने 1996 में पांच चैलेंजर युगल खिताब जीते।
● साल 1997 में जापान की राकी हिराकी के साथ मिलकर फ्रेंच ओपन जीतने के साथ अपना ग्रैंड स्लैम का किताबी सफ़र को भी शुरूवात की।
● उन्होंने 1997 में लिएंडर पेस के साथ खेलते हुए छह ए. टी. सी. युगल खिताब पर अपना कब्जा किया, जिससे महेश भूपति ने इस युगल ने ए. टी. पी. विश्व डबल्स कप के लिए क्वालीफाई कर लिया था, परंतु फाइनल में लीच स्टार्क से हार
हुई थी।
● उसके बाद 1997 में ही रोलैन्ड गैरर्स में उन्होंने युगल खिताब जीता था।
● उन्होंने 1998 में लॉस एंजोलिस में युगल चैंपियनशिप जीती थी।
● 1999 के नवंबर महीने में महेश भूपति की कंधे की सर्जरी की गई थी।
● महेश भूपति और लिएंडर पेस ने मिलकर बड़े मुकाबले जीतने के कारण इस जोडी को 6,18,004 डालर की राशि भी पुरस्कार के रूप में मिली थी।