क्या आप खेती करके इससे अपना घर चलाते हो? अगर हा, तो आज हम आपको यैसे बेहतरीन तरिके बताने वाले है, जिससे आप अपने खेती से अच्छा मूनाफा कमा पाओगें।
आप सभी को पता ही होगा, की आज के समय में खेती करना बहुत कठीन हुआ है, खेती से उत्पन्न किये गये माल को सही बाजारभाव नही मिलने के कारण मुनाफा भी कम मिलता है, इसी कारण ज्यादा तर किसान खेती करना छोड़ रहे है।
चलिए आज हम आपको खेती से जुडे बिजनेस आईडिया (Agriculture Business Ideas In Hindi) के बारे में बताने वाले है, अगर आप इसमें से कोई एक बिज़नेस करते हो, तो आप अपने खेती की मदद से अच्छा मुनाफा कमा पाओगें।
खेती से जुडे बिजनेस आयडिया (Agriculture Business Ideas In Hindi)
अगर आप खेती के द्वारा अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हो, तो आप नीचे बताये हुए Farming Business Ideas की मदद ले सकते है।
{tocify} $title={Table of Contents}
1. जड़ी बूटी की खेती :-
आज के समय में जड़ी बूटी की खेती करना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इस समय लोगो को हर प्रकार के बीमारी का सामना करना पड़ रहा है। हमारे देश में बहुत यैसी कंपनिया है जो दवाई बनाती है, लेकीन इसमें कई यैसी दवाईया होती है, जो शरीर को नुकसान पहुचाती है और यह जड़ी बूटी की तुलना में शरीर पर कम असर करती है।
जड़ी बूटी शरीर को मजबूत बनाने के साथ ही शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है, यैसे में आप इस प्रकार की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकोगे।
How To Sell :- आप अपनी जड़ी बूटी को पास के आयुर्वेदिक सेंटर या दवाई स्टोर पर बेच सकते है, नाही तो आप आयुर्वेदिक दवाई बनाने वाली कंपनी से संपर्क करके उनको आपनी जड़ी बूटी बेच सकते हो, इसी प्रकार आप यह खेती करके अच्छा मूनाफा कमा सकते है।
2. स्ट्रॉबेरी की खेती :-
स्ट्रॉबेरी की खेती सबसे ज्यादा अमेरिका, चीन, मेक्सिको, तुर्की, स्पेन जैसे देशो में की जाती है, मार्केट में स्ट्रॉबेरी की डिमांड बहुत ज्यादा होने के कारण अन्य देशो के लोग यह खेती करना पसंद कर रहे है, पिछले कुच सालो से हमारे देश में भी इस प्रकार की खेती बहुत मात्रा में हो रही है।
आप सभी को पता ही होगा की स्ट्रॉबेरी में Vitamin A, B1, B2, C और प्रोटीन जैसे तत्व मौजूद होते है, इसी कारण मार्केट में स्ट्रॉबेरी की मांग बहुत ज्यादा है। आप इस खेती को हर प्रकार के जमीन में कर सकते है।
हमारे देश में कुल 12 प्रकार की स्ट्रॉबेरी का उत्पादन लिया जाता है। आप इसमें से किसी भी प्रकार की स्ट्रॉबेरी की खेती करके अच्छा उत्पादन ले सकते हो।
Best Strawberry Varieties in India
● Chandler
● Tigora
● Torrey
● Selva
● Belrubi
● Fern
● Sweet Charlie
● Pajaro
● Pusa Early Dwarf
● Ofra
● Blakemore
● Florida 90
आनेवाले कुछ सालो में इस खेती की डिमांड बहुत ज्यादा बढने वाली है, आप अभी से इस प्रकार की खेती करके अच्छा मूनफा कमा सकते है।
3. हल्दी की खेती :-
हल्दी की खेती करना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है, इस खेती के कई सारे फायदे है, हल्दी को अपने भोजन में सबसे ज्यादा ईस्तेमाल किया जाता है, इसिके साथ ही दवाई बनाने में हल्दी का बहुत बडा योगदान होता है।
आगर अपके पास 1 या 2 एकर जमीन है, तो आप हल्दी की खेती बडे ही आराम से कर सकते हो, इसके लिए आपको ज्यादा जमीन की आवश्यकता नाही होती है।
हल्दी हमारे लिए Immunity Booster का काम करती है, इसी कारण हमे कई सारी बिमारी से छुटकारा मिलता है और हमारा स्वास्थ भी अच्छा रहता है।
अगर आपका बजट ज्यादा है, तो आप Immunity Booster बढाने के कॅप्सूल और दूध में मिलाने वाले हल्दी पावडर बनाकर इसे मार्केट में अच्छे दाम में बेच सकते है। आगर आप इस प्रकार की खेती करते हो, तो आपको इसमें बहुत फायदा मिल सकता है।
4. मशरूम की खेती :-
मशरूम खाने के साथ ही अपने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है, इसका ईस्तेमाल बडे बडे हॉटेल और दवाई बनाने वाली कंपनी में सबसे ज्यादा किया जाता है, मशरूम की मांग देश और विदेश में बहुत ज्यादा होती है।
अगर आपके पास खेत नही है, तो आप इसे एक कमरे (छोटी जगह) में भी कर सकते हो, इसके लिए ज्यादा जगह की आवश्यकता नही होती, आप इसे बडे आराम से कर सकते हो।
मशरूम के प्रकार :-
हमारे देश में सबसे ज्यादा निचे दिये हुए मशरूम का उत्पादन लिया जाता है, आप इस प्रकार के मशरूम की खेती करके अच्छा मूनाफा कमा सकते हो।
● सफेद बटन मशरुम
● ढींगरी (ऑयस्टर) मशरुम
● दूधिया मशरुम
● पैडीस्ट्रा मशरुम
5. फूलो की खेती :-
हमारे देश की संस्कृति में फुलो का बहुत बडा योगदान माना जाता है, हमारे यहा प्राचीन काल से फुलो की खेती की जा रही है, पहले लोग यह खेती सिर्फ घरेलू ईस्तेमाल के लिए, जैसे की – घर सजावट, धार्मिक कार्यक्रम, त्योहार, शादी, आदी के लिए करते थे। लेकीन अब लोगो ने इसे अपना व्यापार बनाया है।
मार्केट में फुलो की डिमांड इतनी बढ गयी है की हमारे देश के फूलो की मांग विदेशो में हो रही है। आप इसिका फायदा उठाकर अभी से यह खेती शुरू कर सकते है।
आप इस प्रकार के फुलो की खेती कर सकते है :-
● गुलाब
● गेंदा
● रजनीगंधा
● चमेली
● जरबेरा, आदी
लोग इस प्रकार के फुलो की खेती करके बहुत मात्रा में उत्पादन कर रहे है और इससे अच्छा मूनफा भी कमा रहे है।
Conclusion (निष्कर्ष)
आज हमने Agriculture Business Ideas In Hindi के बारे में विस्तार में देखा, अगर आप ऊपर बताए हुए खेती से जुड़े बिज़नेस आईडिया में से किसी एक प्रकार की खेती करते हो, तो आपको इसमें अच्छा मुनाफा मिल सकता है। इसके लिए आपको खेती से जुड़ा पूरा ज्ञान होना चाहिए, आप खेती से जुड़ी अधिक जानकारी हासिल करके अपना बिजनेस शुरू कर सकते है।
FAQ
Q : किसान कौन सा व्यवसाय है?
Ans : अगर आप किसान है, तो आप जड़ी बूटी, हल्दी, मशरूम, स्ट्रॉबेरी और फूलों की खेती का व्यवसाय कर सकते है।
Q : कम जमीन में ज्यादा मुनाफा कैसे करे?
Ans : आप मशरूम की खेती करके कम जगह में ज्यादा मुनाफा कर सकते है।
Q : क्या कृषि एक लाभदायक व्यवसाय है?
Ans : हाँ बिल्कुल, खेती सबसे लाभदायक व्यवसाय है और इसकी भविष्य में बहुत डिमांड बढ़ने वाली है।