कुल्हड़ बनाने का व्यापार | Kulhad Making Business Ideas Hindi

Kulhad Making Business Ideas In Hindi, कुल्हड़ बनाने का व्यापार, Raw Materials, Machinery, Process, Packaging, Marketing, Investment, Profits, Sarkari Yojana (कच्चा माल, मशीनरी, प्रकिया, पैकेजिंग, मार्केटिंग, कुल लागत, मुनाफा और सरकारी योजना)

नमस्कार दोस्तो आज हम आपको एक यैसे बेहतरीन बिजनेस आइडियाज के बारे में बताने वाले है, जिसे आप घर बैठे शुरू कर सकते है, आप सभी को मिट्टी के कुल्हड़ के बारे में पता ही होगा और इसे देखा भी होगा, इसका इस्तेमाल ज्यादातर चाय, दूध और अन्य पेय पिने के लिए किया जाता है।

आज हम आपको कुल्हड़ बनाने के व्यवसाय के बारे में विस्तार में बताने वाले है, आप इस व्यवसाय को कम लागत में शुरू करके काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते है। अगर आप छोटे शहर या गाव में रहते हो, तो यह आपके लिए गाव में करने लायक बिजनेस में से एक है।

Kulhad Making Business Ideas In Hindi

Kulhad Making Business Ideas Hindi (कुल्हड़ बनाने का व्यापार) :-

आप सभी को पता होगा, की पहले जमाने में लोग खाने-पिने और अन्य जरूरी कामो के लिए मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करते थे, लेकिन जैसे जैसे देश में बदलाव आता गया और टेक्नोलॉजी बढ़ती गयी, इसीके साथ ही मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल भी कम हुआ। अब लोग प्लास्टिक और स्टील के बर्तन सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते है।

पहले जमाने में लोग चाय, दूध, लस्सी और अन्य पेय पिने के लिए मिट्टी के कुल्हड़ का इस्तेमाल किया करते थे, लेकिन बदलती हुई इस दुनिया में लोग अब प्लास्टिक के गिलास का इस्तेमाल करने लगे है। आप सभी को बता दे की प्लास्टिक के गिलास हमारे और पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक है। इसी कारण सरकार ने भी प्लास्टिक की चीजो पर प्रतिबंध लगाया है।

अगर हम खाने पिने के लिए मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करते है, तो इससे हमारा स्वस्थ भी अच्छा रहता है, इन बर्तनों में खाने-पिने का स्वाद कुछ अलग ही आता है। आपको बता दे की हमारे देश की सरकार भी मिट्टी के बनाये बर्तनों का इस्तेमाल करने के लिए जोर दे रही है।

{tocify} $title={Table of Contents}

Low Investment Business Ideas In Hindi

बाजार में कुल्हड़ की मांग :-

अभी के समय में कुल्हड़ की मांग काफी बढ़ गयी है, आप सभी ने देखा होगा की रेलवे स्टेशन, बाजार, मार्किट, बस स्टेशन जैसी अन्य भीड़ वाली जगह पर हमे चाय के स्टॉल सबसे ज्यादा देखने को मिलते है। क्योंकि हमारे देश में लोग चाय पीना काफी पसंद करते है।

अभी के समय हमारे देश में कुल्हड वाली चाय की डिमांड काफी बढ़ गयी है, लोग साधारण गिलास वाले चाय से ज्यादा कुल्हड़ वाली चाय पीना पसंद कर रहे है, क्योंकि इसमें चाय का स्वाद साधारण चाय से बहुत बढ़िया लगता है। इसीके साथ ही कुल्हड़ में लस्सी का स्वाद भी सबसे बेहतर लगता है।

जब कोई भी कुल्हड़ में चाय, लस्सी और अन्य पेय पिने के बाद इसे फेंक देते है, तो इसकी मिट्टी बन जाती है, इससे पर्यावरण को कोई भी नुकसान नही होता, इसी कारण बाजार में कुल्हड़ की मांग काफी बढ़ गयी है, अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है, तो आपको इसमें अच्छा मुनाफा हो सकता है।

कुल्हड़ के प्रकार :-

बाजार में कुल्हड़ के दो प्रकार उपलब्ध है, एक छोटे आकार वाले और दूसरे बड़े आकार वाले कुल्हड़, छोटे आकार के कुल्हड़ ज्यादातर चाय पीने के लिए और बड़े आकार वाले दूध, लस्सी और अन्य पेय के लिए इस्तेमाल किये जाते है। अगर आप इस व्यवसाय को शुरू करते है, तो आप दोनों आकार वाले कुल्हड़ बनाओ, जिससे आपको अधिक मुनाफा होगा।

कुल्हड़ बनाने के लिए कच्चा माल (Raw Material) :-

सबसे पहले आपको अच्छी मुलायम मिट्टी की जरूरत पड़ेगी, जिसे आप अपने नजदीकी खेतो से या तालाब जैसी जगह से ला सकते है, इसके बाद आपको कुल्हड़ बनाने के लिए एक सांचा लगेगा, यह आपको मार्किट में बड़े ही आसानी से कम कीमत पर मिल जाएगा।

और साथ ही आपको कुल्हड़ को पकाने के लिए एक बड़े भट्टी की आवश्यकता पड़ेगी, जिसमे आपके द्वारा बनाये हुए कुल्हड अच्छे से पक जाए।

कुल्हड़ व्यापार के लिए आवश्यक मशीनरी :-

इस व्यापार को शुरू करने के लिए आपको कुछ आवश्यक मशीनरी की जरूरत पड़ेगी, मार्किट में विभिन्न प्रकार की मशीनें उपलब्ध है और यह आपको आसानी से कम दाम में मिल जायेगी, आप अपने बजट के हिसाब से इसे खरीद सकते है।

अगर आप बड़े स्तर पर यह व्यवसाय शुरू करते है, तो आप कुल्हड बनाने वाली मशीन जरूर ख़रीदे, जिसे आप कम समय में ज्यादा कुल्हड बना पाओगे।

आवश्यक स्थान (Kulhad Making Business Location) :-

इस व्यवसाय को आप किसी भी स्थान पर शुरू कर सकते है, इसके लिए कोई बड़ी जगह की जरूरत नही है, आपको एक बात का जुरूर ध्यान रखना है, जो की कुल्हड बनाने के लिए येसी जगह का चयन करें जहा पर धूप हो, क्योंकि कुल्हड को सूखाने के लिए धूप की जरुरत होती है।

कुल्हड़ बनाने की प्रकिया (Kulhad Making Process) :-

● सबसे पहले आपको मिट्टी को आटे के जैसा बारीक करना पड़ेगा, इसके लिए आप किसी मशीन यंत्र की सहायता ले सकते है।

● मिट्टी को बारीक करने के बाद आपको पानी और मिट्टी को एक साथ बुननां है।

● मिट्टी को बुनने के बाद आपको कुल्हड़ बनाने के लिए मशीन और सांचे की जरूरत पडेगी, आपको बुना हुआ मिट्टी का आटा सांचे में डालना है और उसे एक बेहतर कुल्हड़ का आकार देना है।

● आप अपने हिसाब से छोटे और बड़े कुल्हड़ बना सकते है, इसके लिए आपको मार्किट में हर आकार के सांचे मिल जाएंगे।

● मशीन में कुल्हड बनाने के बाद आप इसे धूप में सूखाने के लिए रखे और तब तक इसे हाथ नही लगाना जब तक ये अच्छे से सुख नही जाते।

● जब कुल्हड़ अच्छे से सुख जाए, उसके बाद आपको इसे पकाने के लिए एक भट्टी की आवश्यकता पड़ेगी। आप अपनी जरूरत के हिसाब से स्वयं भट्टी तैयार कर सकते है।

● भट्टी का निर्माण करने के बाद आपको सूखे हुए कुल्हड को भट्टी में डालकर अच्छे से पकाना पड़ेगा, कुछ समय बाद जब कुल्हड का रंग बदलने लगेगा तो समझ जाना की, अब कुल्हड पूरी तरह से पक गए है।

● यह पूरी तरह से पकने के बाद इसे भट्टी से बाहर निकाल लेना है, इस प्रकिया को पूरा करने के बाद आपके कुल्हड पूरी तरह से बिकने के लिए तैयार हो जाएंगे।

कुल्हड़ की पैकेजिंग (Kulhad Packaging) :-

अगर आप कुल्हड़ को अपने नजदीकी मार्किट में बेचते हो, तो आपको इसकी पैकेजिंग करने के कोई जरूरत नही है, लेकिन आप इसे बड़े शहर या विदेश में बेचना चाहते है, तो आपको इसकी पैकेजिंग करना बहुत जरूरी है।

अगर आपको इसे शहर में बेचना है, तो इसकी पैकेजिंग अच्छे से करे, इसके लिए आप विभिन्न प्रकार के बॉक्स का इस्तेमाल कर सकते है, अगर आप कुल्हड को सही तरीके से पैक करते है, तो आप इसे सुरक्षित रूप में बेच पाओगे, आपको कुल्हड टूटने का डर नही रहेगा।

आप कुल्हड़ की पैकिंग करने के बाद उसपर अपना ब्रांड नाम जरूर लगाये, इससे आपकी मार्किट में पहचान बनेगी, जब भी किसी को कुल्हड लेने होंगे, तो लोग डायरेक्ट आपसे संपर्क करेंगे।

कुल्हड़ व्यापार के लिए कुल लागत (Kulhad Making Business Total Cost)

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए शुरुवात में आपको कम से कम 10000 रुपये से लेकर 15000 रुपये इन्वेस्ट करने पड़ेंगे, शुरुवात में आपको इसके लिए कुछ कच्चा माल और मशीन खरीदनी होती है।

एक बार आपका बिजनेस चलने लगे, तो उसके बाद आपको कुछ भी निवेश करना नही पड़ेगा, सिर्फ आपको मिट्टी लगेगी और यह आपको मुफ्त में कही पर भी मिल जाएगी।

कुल्हड़ के व्यापार की मार्केटिंग करे (Kulhad Buisness Markeing) :-

अपने व्यापार की मार्केटिंग करने के लिए आप अपने नजदीकी मार्किट, होटल, रेस्टोरेंट जैसी अन्य जगह जाईये जहा पर लोग चाय और अन्य पेय पिने के लिए कुल्हड का इस्तेमाल करते है और आप उनसे संपर्क करके अपने व्यवसाय के बारे में बता सकते है। इससे आपकी मार्केटिंग होगी और लोग आपके पास से कुल्हड भी खरीदेंगे।

अगर आप थोड़ा दिमाग लगा के मार्केटिंग करना चाहते हो, तो आप सोशल मीडिया का सहारा ले सकते है, इससे आप पूरे देश में अपने व्यवसाय की मार्केटिंग कर पाओगे।

कुल्हड़ व्यवसाय के लिए लाइसेंस और पंजीकरण :-

आप सभी को पता ही है, अगर हम कोई भी बिजनेस शुरू करते है तो इसके लिए लाइसेंस की जरूरत होती है, इसी तरह कुल्हड का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करना पड़ता है, इसी के साथ आपको MSME के तहेत अपने व्यवसाय को रजिस्टर कर लेना चाहिये, इससे आपको अपना बिजनेस शुरू करने में फायदा मिलेगा।

कुल्हड़ के व्यापार में मुनाफा (Kulhad Making Business Profits) :-

अगर हम इस बिजनेस में होने वाले मुनाफे की बात करे, तो आपको बता दे की यह आपके काम पर निर्भर करता है, एक अंदाज लगाया जाए तो, प्लास्टिक वाले गिलास से कुल्हड की चाय की तुलना करें तो यह थोड़ी महंगी होती है।

अगर आप कुल्हड छोटे और बड़े दो साइज में बनाते है, तो आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है, आप बाजार में चाय वाले कुल्हड 50 से 60 रुपये शेकडा और लस्सी वाले 100 से 150 रुपये शेकडा में बेच सकते है, इससे आप हर दिन 1000 रुपये और महीने के 30,000 रूपये तक बड़े आराम से कमा पाओगे।


कुल्हड़ के व्यवसाय के लिए सरकारी योजना का लाभ :-

सरकार ने जबसे प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया है, मोदी सरकार कुल्हड़ की डिमांड बढ़ाने पर जो दे रही है, इससे यह व्यापार करने वाले लोगो की कमाई बढ़ सके, इसी कारण केंद्र सरकार ने देश मे कुल्हड व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए कुम्हार सशक्तीकरण योजना शुरू की है।

इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा यह व्यवसाय करने वाले कुम्हारों को इलेक्ट्रॉनिक चाक दिया जाता है, इस चाक का सबसे बड़ा फायदा यह है, की आप इससे कुल्हड के साथ ही विभिन्न प्रकार के मिट्टी के बर्तन बना सकते है, अगर आप इस व्यवसाय को शुरू करना चाहते है तो इस योजना का लाभ जरूर लीजिए।

Conclusion (निष्कर्ष) :-

आज हमने आपको Kulhad Making Business Ideas Hindi के बारे सभी जानकरी दी है, आप इस समय कुल्हड़ बनाने के व्यापार को कम निवेश में शुरू करके काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते है। इसके लिए सरकार भी आवश्यक सहायता करने के लिए तैयार है।
अगर आपको यह बिजनेस आइडियाज अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ और सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे।

FAQ :-

Q : कुल्हड़ को कहा पर बेचे?
Ans : आप अपने कुल्हड को नजदीकी मार्किट, होटल और रेस्टोरेंट में बेच सकते है।

Q : मिट्टी के बर्तन बनाने की मशीन कहां मिलती है?
Ans : यह मशीन आपको अपने नजदीकी मार्किट में बड़े आसानी से मिल जाएगी, नही तो आप इसे ऑनलाइन स्टोर से भी खरीद सकते है।

Q : कुल्हड़ बिजनेस में मुनाफा कितना हो सकता है?
Ans : अगर हम अंदाज लगाए तो आप 30 से 35 हजार प्रति महीना आराम से कमा पाओगे।

ये भी पढ़े –

Leave a Comment

x